भिंड नगर: भिंड के रौन क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाही, गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
भिंड जिले के रौन क्षेत्र में आज बुधवार शाम5 बजे तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी गेहूं की फसल को पूरी तरह खराब कर दिया।इस प्राकृतिक आपदा से किसान गहरे सदमे में है और कई किसान अपनी बर्बादी देखकर फूट-फूटकर रोते नजर आए।बताया जा रहा है कि रौन क्षेत्र मे विगत दिनों पहले भी ओलावृष्टि हो चुकी है