रावतसर: रावतसर पुलिस और गौ रक्षा दल ने अवैध रूप से ऊंटों से भरे ट्रक को पकड़ा, तीन जनों को किया गिरफ्तार
पुलिस से बुधवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस व गौ रक्षा दल ने अवैध रूप से ठूंस ठूंस कर भरे 13 ऊंटों से भरे ट्रक को पकड़ा है जो बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे पुलिस ने ट्रक सवार तीन जनों अहमद मेव अरमान मेव शकील मेव निवासी दोहा नुहा हरियाणा को गिरफ्तार किया है पुलिस ने तीनों आरोपियों पर राजस्थान ऊंट अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया है।