10 दिन से लापता सुल्तान पटेल का शव यशवंत सागर से बरामद, मर्डर का केस दर्ज 🚨
बड़नगर के पीरझलार से 10 दिन से लापता 35 वर्षीय सुल्तान पटेल का शव इंदौर के यशवंत सागर से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है। यह स्पष्ट हो गया है कि यह सामान्य गुमशुदगी नहीं, बल्कि एक बेरहम हत्या है। पुलिस ने पूरे 60 किलोमीटर के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। वहीं, पीड़ित परिवार ने कुछ संदिग्धों पर पहले से जानकारी होने और पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया है।
#UjjainCrimeNews #Badnagar #MurderMystery #MPPolice #JusticeForSultan