राम कुमार जी ने उठाई त्रिगुणानंद तीर्थ, गुनियाना की मांगें
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) से जुड़े तीर्थों के प्रधानों की बैठक में त्रिगुणानंद तीर्थ, गांव गुनियाना के प्रधान श्री राम कुमार जी ने अपने तीर्थ से संबंधित मांगें रखीं।
बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, केडीबी के अधिकारी, चेयरमैन, मानद सचिव, बोर्ड सदस्य और विभिन्न तीर्थों के प्रधान उपस्थित रहे।
बैठक में तीर्थों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। त्रिगुणानंद तीर्थ, गांव गुनियाना के प्रधान श्री राम कुमार जी ने बैठक आयोजित करने और समस्याएं रखने का अवसर देने के लिए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया।
Karnal, Karnal | Oct 17, 2026