"आपका सेवक, आपके द्वार" अभियान के तहत ग्राम सभा सिकरी में विधायक अंकुर राज तिवारी ने रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का समाधान कराया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी और भूमि की पैमाइश कराकर आपसी सहमति से मामला निपटवाया। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।