धरहरा: चौड़ा बहियार में भीषण आग से दो बीघा गेहूं राख, किसान की मेहनत स्वाहा, मुआवजे की मांग तेज
धरहरा थाना क्षेत्र के चौड़ा बहियार में गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे भीषण आग लगने से किसान सुधीर यादव की सालभर की मेहनत पलभर में राख हो गई। खेत के किनारे काटकर रखा गया लगभग दो बीघा गेहूं का ढेर अचानक आग की चपेट में आ गया, जिससे देखते ही देखते पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक खेत से आग की लपटें उठती दिखीं,