सहाड़ा: गंगापुर क्षेत्र में 3 वर्ष के बाद नामांतरण खुला, खातेदार के सही नाम होने से चेहरे पर आई खुशी
गंगापुर क्षेत्र के गोवलिया व नगेडिया का खेड़ा पंचायत मे पं. दिनदयाल उपाध्याय शिविर मे लोगो को राहत मिली। वही 3 वर्ष से नाम शुद्ध करवा कर नामांतरण खुलवाने के लिए भटक रहे पप्पू उर्फ भगवती लाल को गुरुवार को आयोजित शिविर में नाम शुद्ध के बाद नामांतरण खुल गया। जिससे खातेदार के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।