सहाड़ा: कारोई के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया गया रेफर
कारोई निवासी युवक मंगलवार को आसपास के गांव में दूध बेचकर वापस अपने घर कारोई की ओर आ रहा था इसी दौरान कारोई के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर घायल हो गया जिसे वहां मौजूद अन्य राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर किया रेफर