सहाड़ा: गुरला के मकान में निकला कोबरा सांप, दहशत में आया परिवार
शंकर सिंह चुडावत के मकान में गुरुवार सुबह को अचानक काला सांप दिखाई दिया। । इस दौरान घर के सदस्यों ने सांप पर निगरानी रखी व शंकर सिंह ने सांप की सूचना भीलवाड़ा के वन्यजीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत को दी। जिस पर राणावत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ा गया|