बांका: करहरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों में हुई मारपीट, थाने पहुंचा मामला
Banka, Banka | Jan 10, 2025 करहरिया गांव में पुरानी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के संतोष कुमार जख्मी हो गए। घटना के बाद जख्मी अवस्था में अपने परिजनों के साथ शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की। जहां पुलिस ने दोनों को ग्राम कचहरी सरपंच के पास भेज दिया।