हायाघाट: होरलपट्टी के जलेश्वर स्थान मंदिर परिसर में बनेगा पार्क, तालाब व परिसर का होगा जीर्णोद्धार,मंत्री किया निरीक्षण
हायाघाट प्रखंड के होरलपट्टी स्थित प्रसिद्ध जलेश्वर स्थान मंदिर परिसर में पार्क निर्माण और तालाब के जीर्णोद्धार की योजना पर तेजी से काम शुरू होने जा रहा है। बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने गुरुवार को पटना से आए विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारी भी रहे