गोविंदगढ़: बाम्बोली में निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय पर उठे सवाल, खुले सरियों और घटिया निर्माण के आरोप
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाम्बोली में निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय भवन की गुणवत्ता को लेकर गुरुवार को दोपहर बारह बजे ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है और ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।