अररिया: अररिया में शुरू होगा पंचायतवार सहयोग शिविर, जन शिकायत का त्वरित निवारण का नया मॉडल
Araria, Araria | May 4, 2026 जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के नेतृत्व में अररिया जिले में जन समस्याओं के सरल, सुलभ और प्रभावी समाधान के लिए पंचायतवार द्वारा सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश पर जिलाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर इसकी रूपरेखा तैयार की है। शिविर 19 मई 2026 से शुरू होकर 16 फरवरी 2027 तक चलेंगे।