चूरू: शराब के नशे में बाइक चलाते दो युवकों को सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Sep 2, 2026 चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई।