इटावा: इटावा में रील बनाने के लिए दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अराजक तत्वों ने बिछाए पत्थर, तेज धमाके के साथ रुकी मेमू
Etawah, Etawah | Apr 3, 2026 इटावा के साहों रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम चुन्नी की मड़ैया के पास दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार देर शाम सवा 6 बजे कानपुर जा रही मेमू ट्रेन रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के लिए अराजकतत्वों द्वारा रखे गए पत्थर और गिट्टी के कारण जोरदार धमाके से टकराकर रुक गई। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब 10 मिनट ट्रेन रुकी खड़ी रही।