कौंच: गोखले नगर कोंच में अधूरी पाइपलाइन के कारण जल संकट गहराया, सैकड़ों लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
Konch, Jalaun | Apr 23, 2026 कोंच नगर के गोखले नगर (वार्ड 3) की मलिन बस्ती में अधूरी पड़ी पानी की पाइपलाइन के कारण लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है, करीब एक महीने पहले शुरू हुआ पाइपलाइन कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ, जिससे 300-400 की आबादी को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पूरे मोहल्ले में केवल एक हैंडपंप है, वहीं गुरुवार सुबह 9 बजे स्थानीय लोगों ने जल्द समाधान की मांग की है।