मुंगेर: उधार न देने पर हथियारबंद बदमाशों ने घर-दुकान पर धावा बोला, नकदी लूटी, फायरिंग का आरोप; थाने में न्याय की गुहार
Munger, Munger | Jul 18, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में उधार नहीं देने के विवाद को लेकर एक परिवार पर देर रात हमला करने, मारपीट, लूटपाट, महिला से अभद्रता और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रीना देवी ने शनिवार को मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर नौ नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के साथ घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को