मधेपुरा: मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड दो में राजद नेता ने किया क्षेत्र भ्रमण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
मधेपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या दो में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह राजद नेता धीरेन्द्र यादव ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में चल रहे साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और स्वच्छता कर्मियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को नियमित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।