आम जन की सुरक्षा हेतु विद्युत विभाग चाईबासा आम जनता से अपील की है कि कभी भी तार/ए०बी० केबल/ट्रांसफार्मर के नीचे खड़े ना रहें/दुकान ना लगाएं/मवेशी ना बांधें। यथासंभव कपड़े सुखाने के लिए बांधे गए रस्सी जो विद्युत पोल से बंधे हों उन्हें भी हटा दिया जाए। साथ ही विद्युत विभाग यह भी अपील करती है कि जितनी जरूरत हो उतने ही विद्युत उपकरण चालू रखें।