बछवारा: बछवारा थाना पुलिस ने कद्राबाद गांव से विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया
बछवारा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत कद्राबाद गांव से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसकी गिरफ्तारी गुरुवार को सुबह आठ बजे हुई है गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना कांड संख्या 426/24 अभिलेखित कर कारोबारी को व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया है।कारोबारी के पास से कुल बारह लीटर शराब बरामद की गई है।