बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र में प्रेमी द्वारा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से लड़की ने आत्महत्या की
बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमी के द्वारा एक लड़की का अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी के बाद डरी हुई लड़की ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल बेगूसराय में पोस्टमार्टम कराया और सोमवार को दिन के ग्यारह बजे उक्त शव परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।