बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत में घरेलू काम के दौरान सर्प दंश का शिकार हुई महिला, अस्पताल में इलाज शुरू
बछवारा थाना अंतर्गत गोविंदपुर तीन पंचायत में शनिवार को दिन के तीन बजे घरेलू काम करने के दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। उक्त महिला को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।जहां चिकित्सक उसका ईलाज कर रहे हैं ।हालांकि सांप की पहचान नहीं हो पाई।