फिरोज़ाबाद: दबरई स्थित वाणिज्य कर विभाग में टैक्सेशन बार एसोसिएशन शिकोहाबाद ने सेल टैक्स विभाग में अभद्रता के खिलाफ दिया ज्ञापन
बताया गया मंगलवार दोपहर दो बजे करीब टैक्सेशन बार एसोसिएशन शिकोहाबाद ने दबरई स्थित वाणिज्य कर विभाग में एक ज्ञापन दिया। जिसमें एसोसिएशन के अधिवक्ता प्रवीण शर्मा संग सेल टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर महोदया द्वारा ईडीएट शब्द का प्रयोग करने पर न्याय की गुहार लगाई हैं। मीडिया से बात करते हुए बताया गया आये दिन यहां आने वाले अधिवक्ताओं संग अभद्रता की जाती है।