फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र में जायमई नहर पुल के पास एक ट्रैक्टर सड़क से नीचे नहर में गिरा, सवार लोग कूदे, वीडियो आया सामने
थाना सिरसागंज क्षेत्र में जायमई नहर पुल के पास सोमवार सुबह आठ बजे करीब एक ट्रैक्टर ट्रॉली में ईटों को भरकर जायमई नहर पुल पर पहुंचा तभी चालक ने तेज स्पीड में ट्रैक्टर को मोड़ दिया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रण होता हुआ नहर में जा गिरा। लेकिन गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर पर बैठे लोग़ ट्रैक्टर से कूद गए और किसी को चोट नहीं लगी।