फिरोज़ाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और एक गंभीर घायल
थाना पावक बाजार अयोध्या निवासी 28 वर्षीय मनीष गोस्वामी गांव के ही अपने दोस्त 25 वर्षीय महादेव के साथ एक बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अयोध्या जा रहे थे। मंगलवार सुबह 8 बजे करीब वह फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 45 पर पहुंचे। तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मनीष की मौत हो गई, एक गंभीर है।