फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के कटरा मीरा नकवी चौक पर घर के बाहर खड़ी कार बनी आग का गोला, वीडियो हुआ वायरल
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र कटरा मीरा नकवी चौक पर घर के बाहर खड़ी कार अचानक आग का गोला बन गई और धू धू कर जल उठी। उक्त कार में लगी आग के कारणों के पता नही चल सका है परंतु हैरत वाली बात यह रही आग लगने के बाद कार कुछ दूर तक अपने आप आगे बढ़ी। घटनाक्रम मंगलवार तड़के पांच बजे करीब का बताया जा रहा है। मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।