फिरोज़ाबाद: झील की पुलिया रोड लक्ष्मी स्वीट हाउस के पास बारात में दूल्हे के जीजा की जेब काटते किशोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा
थाना उत्तर क्षेत्र झील की पुलिया रोड लक्ष्मी स्वीट हाउस के पास सोमवार देर रात तकरीबन 12 बजकर दस मिनट पर एक बारात चलते हुये जा रही थी। जीजा अपने दूल्हा बने साले को घोड़े पर बिठा रहा था इसी दौरान एक किशोर ने पर्स पर हाथ मारा, जिसका अहसास जीजा को होेेने पर तत्काल उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पैसे व मोबाइल बच गये। फिर उक्त किशोर को चौकी पर ले गए।