बदायूं: बदायूं के मोहल्ला अम्बे कॉलोनी में पति-पत्नी के झगड़े के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Budaun, Budaun | Mar 15, 2025 बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला अम्बे कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली 30 वर्षीय मीरा देवी का पति विजेंद्र पुत्र मुन्नालाल किराए के मकान में रहकर अपनी तीन जेसीबी चलाता है। पति-पत्नी में हुए झगड़े के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब कब्जे में लेकर सब पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।