ललितपुर: ललितपुर जेल में बंद हत्यारोपी को मोबाइल और सिम पहुंचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ललितपुर बागपत के हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या के मामले में ललितपुर जिला जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेन्द्र ढाका के पास मोबाइल व सिम जेल अधिकारियों की जांच में बरामद हुआ है। पुलिस ने ज्ञानेन्द्र ढ़ाका के पास मोबाइल व सिम पहुंचाने वाले ललितपुर के रहने वाले सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा प्रभावी जेल अधीक्षक सहित तीन निलंबित हुए।