गुन्नौर: असदपुर गंगा घाट पर पशु चराने गए चार किशोर गंगा में डूबे, तीन को सकुशल बाहर निकाला, एक लापता
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी सुमित कुमार, देवू, विकास और जगत असदपुर गंगा घाट के समीप पशु चराने गए थे। मंगलवार शाम करीब 6 बजे उनके पशु गंगा के दूसरी पार चले गए। पशुओं को वापस लाने के प्रयास में चारों किशोर गंगा पार करने लगे और गहरे पानी में डूबने लगे। किशोरों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया।