कटनी - विधायक संजय पाठक से जुड़ी फर्म में डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार
कटनी में भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी पारिवारिक फर्म के खाते से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कथित साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ठगों ने कंपनी के सीनियर अकाउंटेंट को वरिष्ठ अधिकारी के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर WhatsApp पर मैसेज भेजा और अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है, जबकि करीब 30 लाख रुपये होल्ड या फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस की जांच अब बैंक खातों, कथित फर्जी कंपनियों और Telegram नेटवर्क तक पहुंच गई है।
Huzur, Bhopal | Sep 22, 2026