दुधि: वार्ड नं 20 में पंखे से फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-20, टैगोर नगर में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान 22 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र किशोर शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अक्षय ने घर में सीलिंग फैन से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।