राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों को लेकर दिखाई सख्ती
राजगढ़ कलेक्टर ने ई दक्ष केंद्र में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की। जिला जनसंपर्क विभाग से गुरुवार को सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने जिले के सभी परियोजना अधिकारियों को कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।