खंडवा नगर: सिलेंडर 15-20 दिन में भी नहीं पहुँच रहा, हर एजेंसी पर 3000-4000 बुकिंग लंबित
कंपनी का नियम है कि बुक करने के 24 से 48 घंटे के भीतर सिलेंडर घर पहुंच जाना चाहिए। खंडवा में सिस्टम 'रंग' रहा है। जिले की गैस एजेंसियों पर दावों और हकीकत के बीच 15 से 20 दिनों का फासला आ गया है। हर एजेंसी पर 3000 से 4000 बुकिंग पेंडिंग हैं। सप्लाई का गणित पूरी तरह बिगड़ा हुआ है , जानकारी रविवार दोपहर 1 बजे की है