खरीक: भिंडी तोड़ने गई महिला और बेटे की करंट लगने से मौत
रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव में खेत में भिंडी तोड़ने गई एक महिला और उसे बचाने दौड़े उसके बेटे की हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरिता देवी (44) और उनके पुत्र सुंदरम सिंह (25) के रूप में हुई है।बताया गया कि सरिता देवी खेत में काम कर रही थीं, तभी नीचे लटक रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गईं।