प्रयागराज: सिविल लाइंस स्थित एक निजी होटल में भारत विकास परिषद तेजस्विनी शाखा ने आयोजित किया शपथ ग्रहण समारोह
भारत विकास परिषद तेजस्विनी शाखा की आम सभा एक निजी होटल में आयोजित किया गया।जहाँ पर नवनियुक्त पदाधिकारी को शपथ दिलाया गया यह शपथ प्रांतीय महासचिव अमित श्याम के द्वारा दिलाया गया। साथ ही साथ सभी पदाधिकारीयो एवं सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी शपथ दिलाया गया। शपथ के दौरान संकल्प दिलाया गया कि सभी लोग अपने घरों में एक पेड़ जरूर लगाए।