चौरीचौरा: माल सहित ट्रक गायब, ट्रांसपोर्ट मालिक और चालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस
एम्स थानाक्षेत्र के नंदानगर निवासी राकेश कुमार मिश्रा की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने माल लोड कर गायब हुए वाहन चालक और ट्रांसपोर्ट मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल के रही है। नन्दनगर निवासी राकेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि सरैया सरदारनगर में टाटा स्टील के स्टॉक यार्ड में प्रबन्धक के तौर पर नियुक्त हूं।