जयसिंहनगर: जयसिंहनगर में नाबालिग का अपहरण कर घर में छिपाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी घर से सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान किशोरी घर के एक कमरे में मिली, जहां उसे दो दिन से छिपाकर रखा गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।