हाथरस: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती हेतु बनाए गए परीक्षा केंद्र का DM और SP ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती हेतु आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा के साथ जनपद हाथरस के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।