कुरावली: कुरावली क्षेत्र में अज्ञात चारों ने गल्ला आढ़त के ताले चटकाए, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी अजमेरी पुत्र अफतर खान की फारूकी एंड ब्रदर्स ट्रेडिंग कंपनी के नाम से गल्ला आढ़त है। बीती गुरुवार की रात्रि वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि देखा कि दुकान के ताले टूटे पड़े थे। हालांकि की कोई भी चीज चोरी नहीं हुई। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।