मंडला: वट सावित्री व्रत पर नर्मदा तट महाष्मिति घाट में वट वृक्ष की पूजा करने पहुंची महिलाएं
Mandla, Mandla | May 16, 2026 वट सावित्री व्रत के अवसर पर मंडला के महाष्मिति घाट स्थित नर्मदा तट पर शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही घाट परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की दीर्घायु की कामना की। दोपहर तीन बजे तक महिलाओं की भीड़ लगी रही।