कासगंज: तीर्थ नगरी सोरों के तीर्थ पुरोहितों ने सोमवती अमावस्या को लेकर सोरों थाने के प्रभारी को ज्ञापन दिया
आगामी 14 एवं 15 जून को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या के महापर्व को लेकर तीर्थ नगरी सोरों में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के उद्देश्य से तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए गए।