जगदीशपुर: भागलपुर में नवरात्र के दौरान पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा और सतर्कता
भागलपुर जिला में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती है। पूजा पंडालों व संवेदनशील स्थलों के आसपास लगातार गश्ती जारी है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने व अफवाहों से बचने की अपील की है।