29वीं अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में मीरजापुर पुलिस का जलवा, कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान
मीरजापुर। वाराणसी जोन की 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन थाना चुनार स्थित फॉयरिंग रेंज का पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में मीरजापुर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 गज स्टैंडिंग, 200 गज नीलिंग और 300 मीटर थ्री पोजिशन स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।