गिरिडीह: बिरनी के पेशम में हाथी के हमले से सुमन देवी घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
बिरनी थाना क्षेत्र के पेशम निवासी सुमन देवी को एक हाथी ने अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया। सोमवार सुबह 9 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि दिनेश सिंह की पत्नी सुमन देवी सोमवार सुबह लगभग 5 बजे घर से बाहर निकली थी। इसी बीच अचानक इसके सामने एक जंगली हाथी आ गया। मौके पर हाथी ने इस पर हमला कर इसे घायल कर दिया।