चूरू: कोतवाली क्षेत्र से अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने किया दस्तयाब, बाल कल्याण समिति के समक्ष किया पेश
Churu, Churu | Jul 19, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र से अपह्रत 15 वर्षीय नाबालिग को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है। कोतवाली थाना के एसआई रामशरण ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि 5 जुलाई 2025 की शाम को नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई थी।