कालपी: कालपी राजघाट में दूषित पानी की आपूर्ति, पाइपलाइन लीकेज से लोग परेशान, विभाग ने समाधान का आश्वासन दिया
Kalpi, Jalaun | Apr 16, 2026 कालपी के राजघाट में पाइपलाइन लीकेज के कारण दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, चौकी मंदिर के सामने की इस समस्या से स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी खतरे का सामना करना पड़ रहा है, वही गुरुवार सुबह 9 बजे लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है, राजघाट निवासी मनोज कुमार ने जल निगम जल संस्थान को शिकायती पत्र दिया है।