25 जून 1975 को देश में लगाए गए 'आपातकाल' के संदर्भ में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा आज सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। दूसरी ओर, NEET-UG पेपर लीक को लेकर कांग्रेस की ओर से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की चंडीगढ़ में इस मौजूदगी की खबर मिलते ही चंडीगढ़ प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक लुबाना के नेतृत्व में कांग्रेस के कई युवा नेता और कार्यकर्ता धर्मेंद्र प्रधान का विरोध करने के लिए प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-18 पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने 'धर्मेंद्र प्रधान गो-बैक' और 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के नारे लगाए।
#chandigarh #dharmendrapradhan #congress #shortsfeed #instagramreels
Haryana, India | Jun 25, 2026