नागपुर में कोर्ट ले जाए जाने के दौरान श्रद्धा और पुलिसकर्मियों के बीच हुई बातचीत चर्चा में आ गई है। इस दौरान श्रद्धा मीडिया को लेकर नाराज नजर आई और पूरे मामले के तूल पकड़ने के पीछे मीडिया को जिम्मेदार बताती सुनाई दी।
दरअसल, श्रद्धा को पुलिसकर्मी कोर्ट ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मी और श्रद्धा के बीच मीडिया कवरेज को लेकर बातचीत हुई। पुलिसकर्मी ने कहा, “मीडिया तो कुछ भी निकालती है।” इस पर श्रद्धा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीडिया की वजह से ही इतना सब हुआ है।
बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी ने भी मीडिया का जिक्र करते हुए श्रद्धा से कहा कि मीडिया ने उसकी काफी बदनामी कर दी है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहते सुनाई दिए।
इसी बीच श्रद्धा ने अपनी बहन से आगे बैठने को कहा और बताया कि उसे सांस लेने में परेशानी होती है। इस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है और जरूरत पड़ने पर दवा दिला दी जाएगी।
कोर्ट ले जाते समय हुई इस