कैराना: जंधेड़ी गांव में जानलेवा हमले के मामले में 14 आरोपियों के विरुद्ध कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 21, 2024 गांव जंधेडी निवासी अनवर ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 23 जून की सुबह करीब आठ बजे वह अपने भाई सलमान के साथ अपने काठा नदी के निकट स्थित खेत पर जा रहा था। आरोप है कि तभी पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में लाठी—डंडों, धारदार हथियार व तमंचों से लैस होकर 14 लोग आए, जिन्होंने हमला कर दिया।